फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश में ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर में इटावा रोड पर गड्ढों के कारण दुर्घटना हो रही है। मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल हो गई। दो महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खांकेताल निवासी महिलाएं बृहस्पतिवार दोपहर गांव नगला केहरी स्थित दुकान से राशन लेने गई थीं। महिलाएं ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। इटावा रोड पर बारिश के बीच गड्ढों को ई-रिक्शा चालक नहीं देख सका और ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गई। खांकेताल निवासी पुष्पा पत्नी करू और उमा पत्नी संजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से पुष्पा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें