मैनपुरी। अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए जिले में 52 शिक्षकों को चयनित किया गया है। इन्हें नियुक्तिपत्र आवंटन का कार्य मंगलवार से होने जा रहा है। चार शिक्षकों को मुख्यमंत्री के सामूहिक कार्यक्रम में मंगलवार को लखनऊ में नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि डीएवी घिरोर के लिए चयनित अर्चना यादव, आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल के सचिन दुबे, नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल के लोकेश यादव और इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत के शिवा को इंदिरा गांधी हॉल गोमतीनगर लखनऊ भेजा गया है।