फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद्य सुरक्षा टीम ने साबूदाना, मूंगफली दाना और सिंघाड़ा आटा के लिए नमूने

Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 51 शहर की एक दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्र पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चार दुकानों से करीब साढ़े चार हजार रुपये का एक्सपायरी डेट का सामान नष्ट किया गया। अभियान का निर्देशन सहायक आयुक्त खाद्य श्वेता सैनी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने किया। झम्मन लाल मंडी स्थित मेसर्स जगमंदर दास विजय कुमार की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया गया। यहां 3024 रुपये का एक्सपायरी साबूदाना, पाव भाजी मसाला, गोलगप्पा मसाला और मोटी सेवई नष्ट की गई। बिना अनुमति संचालित मेसर्स राजेंद्र प्रकाश, पंकज कुमार जैन की दुकान से मूंगफली दाना का नमूना लिया गया। यहां लगभग एक हजार रुपये के एक्सपायरी मसाले नष्ट किए गए। मेसर्स आकाश ट्रेडर लेनगंज से सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया गया। मेसर्स आसी ट्रेडर्स लेनगंज की दुकान बिना अनुमति के चल रही थी। यहां लगभग 500 रुपये की एक्सपायरी मूंग बड़ी, अजवाइन और सेंधा नमक नष्ट किया गया। बिना अनुमति वाले कारोबारियों को दुकान बंद करने और पंजीकरण कराने के बाद ही संचालन के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें