फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल तक पहुंचे। रात से ही चल रही शीतलहर से लोग ठिठुर गए। बाजारों में भी सुबह के समय आम दिनों की अपेक्षा चहल पहल कम नजर आई। घने कोहरे की चादर सुबह 10:30 बजे तक छाई रही। दिन में नगर के प्रमुख मार्ग आगरा रोड, स्टेशन रोड, देवी रोड, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहा पर दिन में कई बार जाम के हालात बने। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों के खड़े करने और चलाने पर चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें