फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा फर्स्ट-एड संबंधी प्रशिक्षण

Sat, 02 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फ़ोटो 5 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। आकस्मिक होने वाली घटनाओं के दौरान लोगों का जीवन बचाने के लिए जिले के 425 स्कूलों के तीन लाख से अधिक छात्र-छात्रओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में विशेष शिविर आयोजित कर फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संंबंध में सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी है। जिले में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी वरिष्ठ एंबुलेंस प्रवक्ता मेरठ डिवीजन मुन्ना लाल गुप्ता को सौंपी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जानकारी दी है की आकस्मिक घटनाओं में एक-दूसरे के साथ जनता की मदद के लिए छात्र-छात्राओं को शासन के निर्देश पर फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण दिलाया जाना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डिवीजन कमांडेंट प्रवक्ता फर्स्ट-एड मुन्नालाल गुप्ता को सौंपी गई है। वे जल्द जिले के राजकीय, शासकीय, वित्त पोषित कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को फर्स्ट-एड प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण की अवधि में किसी भी प्रकार की दवा, वैक्सीन तथा इंजेक्शन का प्रयोग किसी भी छात्र-छात्राओं पर करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें