फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-रिक्शा गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो11 देवी रोड ​स्थित चीनी के गोदाम से निकलतीं आग की लपटें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह देवी रोड स्थित मार्केट में एक ई-रिक्शा की गोदाम में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने चीनी के गोदाम, दुकानें और नर्सिंग होम को भी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जैसे-तैसे काबू पाया जा सका। इस दौरान, गोदाम, नर्सिंग होम और दो दुकानों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। थाना औंछा क्षेत्र के गांव खिरिया पीपर निवासी दिनेश यादव ने देवी रोड पर कैलाश गेट चौकी के पास मार्केट बनवाया है। मार्केट में अधिकतर दुकानें किराये पर उठ चुकी हैं। अंडरग्राउंड में दुकानदारों ने गोदाम भी ले रखे हैं। शनिवार सुबह विवेक चौहान के ई-रिक्शा के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग तेजी के साथ बगल में झम्मन लाल मंडी निवासी अंशु कुमार के चीनी गोदाम और पास ही स्थित एकता नर्सिंग होम तक पहुंच गई। कुछ ही देर में धुंए और आग की लपटें निकलता देख लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर आ गई।आग लगने की जानकारी पर दमकल विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने आग की लपटों से घिरे चीनी के गोदाम, ई-रिक्शा, ई-स्कूटी गोदाम व एकता नर्सिंग होम में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग से लाखों रुपये के सामान के जलने का अनुमान है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।झम्मन लाल मंडी निवासी चीनी व्यापारी अंशु गुप्ता ने बताया कि गोदाम में करीब 15 लाख रुपये की चीनी रखी थी। वही, ई-रिक्शा गोदाम के गोदाम मालिक विवेक चौहान ने करीब 20 लाख रुपये से अधिक नुकसान की बात कही है। नर्सिंग होम में भी फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें