मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक बैंक के एटीएम में बृहस्पतिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। स्टेशन रोड पर एक्सिस बैंक के बाहर लगे स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में अचानक आग लग गई। एटीएम से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है।