फोटो 21 गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण
मैनपुरी। किसान की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी बेटा सचिन ने बताया कि उनके पिता हरिप्रसाद 15 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने नवीन गल्ला मंडी गए थे। आगरा रोड स्थित सिंधिया तिराहे के पास जाम लगने के कारण पिता ट्रैक्टर से उतर गए। उसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पिता का शव मोर्चरी में मिला था। सचिन ने बताया कि पिता की तेरहवीं वाले दिन परिचित विछवां के एत्मादपुर निवासी राहुल ने बताया कि जिस दिन ये हादसा हुआ वे भी अपना धान लेकर जा रहा था। उनके सामने कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उस समय उनको नहीं पता चला कि वह हरिप्रसाद थे। हादसे की जानकारी होने के बाद सचिन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।