बेवर। थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राम अवतार गुप्ता निवासी कल्याणपुरी नई दिल्ली ने बताया कि 6 सितंबर की रात पुत्र गोविंद गुप्ता अपने दोस्त आशीष निवासी इंदिरा कैंप कल्याण गेट पड़पड़गंज दिल्ली के साथ बाइक से दिल्ली से पैतृक गांव भोलेपुर फर्रुखाबाद जा रहा था। ग्राम बनकिया जिओ पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। गोविंद गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।