फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जमीन पर अवैध निर्माण मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मौजा अगौंथा स्थित एक जमीन का विवाद गहराता जा रहा है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अदालत के स्थगन आदेश के बाद भी अवैध निर्माण जारी है। शिकायतकर्ता जगदीश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे स्थित बेशकीमती जमीन पर विपक्षी लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। राजस्व निरीक्षक और उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर काम रोकने की हिदायत दी थी, इसके बावजूद दुकानों का निर्माण जारी है। 17 अक्तूबर को जब उनका बेटा और नाती मौके पर स्थिति देखने गए और वीडियो बनाने लगे। तब उनके साथ अभद्रता करते हुए हमला करने की कोशिश की गई। जगदीश ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें