किशनी। थाना ऊसराहार जनपद इटावा के गांव रिधौली निवासी जगदीश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके 40 वर्षीय पुत्र बबलू को 3 अक्तूबर 2023 को गांव के ही टिंकू के बुलाने पर रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उस दिन दोपहर तक बबलू और आरोपी के बीच लगातार बातचीत होती रही। शाम 6 बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया। फिर उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। बबलू अपने साथ किस्त के 10300 रुपये और बाइक लेकर गया था। बाद में सैफई में एक के टेंंपो से बबलू का शव बरामद किया। आरोपी ने बबलू की हत्या की है। पुलिस ने अजय जाटव निवासी रिधौली थाना ऊसराहार जनपद इटावा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद