बेवर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुरक्षा करने वाले गार्ड की राइफल गुम होने के मामले में पुलिस ने रविवार को संदिग्ध सहकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संदीप सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी मैनपुरी ने बताया कि 9 सितंबर को मंडी सचल दल के साथ चेकिंग कर मंडी वापस आने पर राइफल श्रीकृष्ण निवासी कौवाटोला थाना कुरावली को दे दी। 10 तारीख को छुट्टी पर चला गया। 16 सितंबर को श्रीकृष्ण ने राइफल गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने श्रीकृष्ण कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद