फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्लीनिक पर मौत के मामले में झोलाछाप पर प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेरी में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक पर एक व्यक्ति की मौत के बाद झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद क्लीनिक सील कर दिया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई है। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ़ आशुतोष कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को गांव गढ़ेरी स्थित एक क्लीनिक पर एक व्यक्ति की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी। 24 अक्तूबर को उन्होंने निरीक्षण किया था, तब क्लीनिक बंद मिला था। क्लीनिक को सील कर नोटिस लगाया गया था। क्लीनिक संचालक आनंद यादव ने नोटिस के बाद भी सीएमओ कार्यालय आकर घटना के संबंध में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। झोलाछाप के नोडल अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें