मैनपुरी। जनपद के समस्त विकासखंडों की निर्वाचक नामावली का समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जाएगा। मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां 21 अप्रैल तक तथा निर्वाचक नामावलियों का जन-सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।अपर जिला मजिस्ट्रेट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत श्यामलता आनंद ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के तहत विकासखंडों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराए। सार्वजनिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालयों के सूचनापट पर भी कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।