फोटो 9 मैनपुरी पहुंची बड़ोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
मैनपुरी। वडोदरा-गोरखपुर त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जंक्शन पहुंची। ट्रेन में भीड़ के चलते सीट पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 09111 और 09112 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। इस ट्रेन से कई जनपदों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 09111 मंगलवार सुबह 11:19 बजे जंक्शन पर पहुंची। यहां करीब 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। यात्री ट्रेन के आते ही सीट के लिए दौड़ लगाने लगे। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर रेलवे की ओर से वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराया गया है। अप दिशा में ट्रेन मंगलवार को निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची।