फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला आरक्षी की इलाज के दौरान मौत

Fri, 02 Oct 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव कुचेला निवासी महिला आरक्षी ऊषा कानपुर नगर में तैनात थीं, वह बीमार चल रही थीं। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद देर रात मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव पैतृक गांव लाया गया, यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव कुचैला के रहने वाले कामता प्रसाद की पुत्री महिला आरक्षी ऊषा पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए कानपुर के गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था।ऑपरेशन के बाद ऊषा की हालत में सुधार नहीं हो सका और बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। शुक्रवार को महिला आरक्षी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुचैला लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें