करहल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों की तहसील मुख्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। जिला महासचिव अनुज यादव के नेतृत्व में किसानों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाए जाने, तहसील में असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय व फर्द मेंं नाम सुधार किए जाने, दाखिल ख़ारिज के आदेश कंप्यूटर में फीड किए जाने, सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत में भेजे जाने, राशन कार्डों में नाम बढ़ाए जाने की मांग की। रूपेंद्र सिंह शाक्य, अनुज यादव, उदयवीर सिंह, विनोद यादव, प्रमोद कक्का, शिवपाल सिंह, रमेशचंद्र, वेद प्रकाश, कमलेश मौजूद रहे।