फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसानों ने सरकारी नाली खुलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में निर्माणाधीन मैनपुरी बाईपास पर शनिवार को दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सरकारी नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। इससे अजीतगंज और रम्पुरा गांव के करीब 50 किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि नाली बंद होने से गेहूं, सरसों और आलू की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पहले ही सिंचाई व्यवस्था बाधित होने के कारण धान की बुवाई नहीं हो सकी थी। उस समय वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने प्रशासन से नाली खुलवाने की मांग की। इस दौरान देवेंद्र कुमार शाक्य, जगदीश मिश्रा, रमेश चंद्र दुबे, सर्वेश अवस्थी, पुष्पेंद्र शाक्य, अवनीश तिवारी, प्रमोद मिश्रा, सुरजीत सिंह, रमाकांत मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें