फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसानों का धरना जारी, मांगों से नहीं हट रहे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीगंज। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना में भूमि अधिग्रहण के बदले समान सर्किल रेट और एकसमान मुआवजे की मांग के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह और मंडल उपाध्यक्ष गणेश तोमर पहुंचे। रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में किसानों के साथ किसी भी स्तर का भेदभाव या उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों की जायज मांगों का तुरंत निस्तारण किया जाए। किसान अपने हक की लड़ाई लड़े बिना पीछे हटने वाले नहीं हैं। भोगांव तहसीलदार ने किसान संगठनों से बात कर समाधान के लिए मंगलवार शाम 5 बजे तक का समय मांगा। इस अवसर पर तिलक सिंह राजपूत, रूपेंद्र शाक्य, मुकेश यादव, गोविंद प्रधान, अनुज प्रताप, ओमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, जरार सिंह, साबिर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें