बेवर। कस्बे के मोहल्ला मरकिचिया निवासी किसान गोपाल दीक्षित पुत्र रामबाबू खेती-बाड़ी का काम करते थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचने पर गोपाल दीक्षित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सीएचसी पर चिकित्सक मौजूद न होने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष ने बताया कि मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद था। चिकित्सक को कॉल कर तुरंत ही बुलाकर मरीज को रेफर कर दिया गया था।