मैनपुरी। जिले के एक निजी स्कूलों में छात्र की मौत के बाद परिजन करीब चार दिन से तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिजन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव से फोन पर बात की है। परिजन ने दोनों से धरना स्थल पर आने का आग्रह किया है। जनपद के एक निजी स्कूलों में छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी, इस मामले में प्राथमिक की दर्ज हुई। इसके बाद से ही लगातार परिजन न्याय की गुहार के लिए प्रदर्शन करते आ रहे हैं। चार दिन पहले वंश के माता-पिता तिकोनिया पार्क में न्याय की गुहार लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनकी भूख हड़ताल के बाद अधिकारियों ने भी कई बार मामले को निस्तारित करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मैनपुरी के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने वीडियो कॉल से सांसद डिंपल यादव से बात कराई। डिंपल यादव ने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके बाद वंश के पिता केशव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कॉल पर बात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे की मौत के मामले में न्याय दिलाएं। अखिलेश यादव ने जवाब में कहा कि वह इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने भी वंश के परिजन से फोन पर बात कर उनको हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।