फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 से, केंद्र भी तय नहीं सके

Tue, 14 Apr 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ़ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए अभी तक केंद्र निर्धारण हुआ है और न ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इस अव्यवस्था से छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रबंधक और प्राचार्य भी परेशान हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत 16 अप्रैल से द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सत्र की सत्र परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। परीक्षा कार्यक्रम काफी समय पहले ही जारी हो चुका है लेकिन विश्वविद्यालय ने अभी तक केंद्र निर्धारण की सूची नहीं जारी की है। जिले में संचालित 111 डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य और छात्र- छात्राएं केंद्र निर्धारण नहीं होने से परेशान हैं। एक कॉलेज के प्राचार्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हर साल परीक्षाएं मखौल साबित होती हैं। परीक्षा के पहले दिन तो कई केंद्रों पर बिना प्रवेश पत्र के ही परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलानी पड़ती है। विश्वविद्यालय यदि समय से केंद्र निर्धारण और प्रवेश पत्र जारी कर दे तो छात्र- छात्राओं को परीक्षा दिलाने में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र रमन ने बताया कि दो दिन पहले तक परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं, ऐसे में बिना तैयारी के परीक्षाएं कराई जाएंगी तो छात्र किस प्रकार से बेहतर परीक्षाएं दे पाएंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर अभिभावक भी परेशान है। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी सुदीप कुमार ने बताया कि उनका बेटा बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षार्थी है 16 अप्रैल से परीक्षाएं हैं, लेकिन अभी तक ना तो प्रवेश पत्र मिला है और न ही केंद्र के बारे में जानकारी है। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें