भोगांव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को पूरा हो गया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 600 काॅपियों को भेजा गया था। बुधवार को डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा के निर्देशन में चल रहे मूल्यांकन के तीसरे दिन डायट प्रवक्ता श्वेतांक सिंह, जीतपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुधाकरण, सत्येंद्र सिंह ने मूल्यांकन पूरा किया।