फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डांडिया में दिखा उत्साह, महिलाओं ने मचाई धूम

Wed, 14 Oct 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 अग्रसेन जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री अग्रवाल सभा की ओर से दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन सोमवार की देर शाम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। करहल रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में हुए डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक गीतों की धुन पर डांडिया खेलकर सभी ने खूब धूम मचाई।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खराब वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की प्रतियोगिता में राखी अग्रवाल ने प्रथम, ज्योति अग्रवाल ने द्वितीय, सृष्टि अग्रवाल ने तृतीय और श्रेया अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।वहीं, थाल सजाओ प्रतियोगिता में ज्योति अग्रवाल ने पहला, श्रेया अग्रवाल ने दूसरा और सीमा गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और महोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान दीक्षा अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, नंदनी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें