फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रॉस कंट्री के लिए युवाओं और धावकों में उत्साह

Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए युवाओं और धावकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। रविवार तक करीब 35 खिलाड़ियों ने खेल कार्यालय में पंजीकरण करा लिया।जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह सात बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ शुरू होगी। धावक स्टेडियम से औड़न्य मंडल और वापस स्टेडियम तक दौड़ पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें