फोटो 15 लखनऊ में बसपा की बैठक में मौजूद जनपदीय पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर बसपा की बैठक आयोजित की गई। पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रदेश भर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। 6 दिसंबर को बाबा साहब की पुण्यतिथि पर एक विशाल रैली लखनऊ में आयोजित होगी। मंडल प्रभारी दीपक पेंटर ने बताया कि यह रैली डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जाएगी। रैली का आयोजन लखनऊ स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होगा। जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आयोजन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।