फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन

Thu, 22 Oct 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का जीवंत मंचन किया। माता सीता की खोज में वन में भटक रहे प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की भेंट मतंग ऋषि के आश्रम के पास पवनपुत्र हनुमान से होती है। हनुमान दोनों भाइयों को सुग्रीव के पास ले जाते हैं। अग्नि को साक्षी मानकर प्रभु श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता होती है। सुग्रीव अपने भाई बाली के अत्याचार और पत्नी को बंदी बनाने की बात बताते हैं। मित्र का दुख सुनकर श्रीराम बाली के वध की प्रतिज्ञा लेते हैं। प्रभु श्रीराम एक वृक्ष की ओट से बाण चलाकर बाली का वध करते हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पांडेय, रानू गुप्ता, प्रवीन शुक्ला, अन्नू दीक्षित, पंकज दीक्षित, संजीव अग्निहोत्री, चौधरी इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें