फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ईएमटी शालिनी ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव लहरा में मंगलवार को 102 एंबुलेंस में एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ईएमटी शालिनी की सूझबूझ और तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गांव लहरा निवासी आरती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 102 एंबुलेंस सेवा की मदद ली। एंबुलेंस मरीज के घर पहुंची लेकिन उस समय प्रसव की स्थिति बेहद नजदीक थी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी शालिनी ने तत्काल आवश्यक तैयारी की। उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध प्रसव किट का प्रयोग किया। लखनऊ स्थित ईआरसी चिकित्सक से आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी ली गई। इसके बाद शालिनी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों की तबीयत सामान्य रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें