फोटो 28 विद्युत उपकेंद्र किशनी का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने विद्युत उपखंड कार्यालय किशनी का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।एसई ने एसडीओ अभिषेक राय और जेई देवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया जाए। अधीक्षण अभियंता ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र किशनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।