फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रफ्तार के कहर में वृद्ध ने खोया पैर...लाठी बनी जिंदगी का सहारा

Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज रफ्तार के कहर ने एक वृद्ध को बुढ़ापा लाठी के सहारे काटना पड़ेगा। 10 सितंबर को ज्योंती रोड पर गैस टैंकर के पहिए के नीचे आकर बुजुर्ग का पैर कुचल गया था। जिसे डॉक्टरों को काटना पड़ा है। वृद्ध के बेटे ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 9:45 बजे की है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह निवासी दिवारी लाल (65) साइकिल से गोपीनाथ अड्डा स्थित दुकान पर जा रहे थे। वह ज्योंती तिराहे के पास पहुंचे, तभी सिंधिया तिराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे गैस टैंकर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी थी। टैंकर का पहिया दिवारी लाल का एक पैर रौंदते हुए निकल गया था। इस घटना के बाद वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया। स्वास्थ्य लाभ न होने पर परिजन आगरा ले गए। वहां जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे वेदराम के पैर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। आखिरकार 12 सितंबर को डॉक्टरों को उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। हादसे की प्राथमिकी बुधवार को बुजुर्ग दिवारी लाल के बेटे वेदराम ने दर्ज कराई है। हादसे को अंजाम देने वाला गैस टैंकर कटघर ज्योंती रोड चौकी पर खड़ा है। सीओ सिटी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें