फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अस्थाई रूप से रह रहे आठ परिवारों को भेजा गृह जनपद

Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो18 झुग्गी डाल कर रहे लोगों से जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में भी संदिग्ध लोगों पर पुलिस की निगरानी तेज हो गई है। सोमवार को सीओ सिटी ने माता शीतला देवी मंदिर के पास झुग्गी डाल कर रहे परिवारों से बात की, उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज देखे, आठ परिवारों को उनके गृह जनपद वापस भेजा गया है।किसी कारण के चलते बिना स्थाई व अस्थाई आवास किसी भी स्थान पर टैंट आदि लगाकर रहने वाले लोगों पर सख्ती शुरू हो गई है। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर सोमवार को सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह इंस्पेक्टर कोतवाली के साथ माता शीतला देवी मंदिर के पास पहुंचे, सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रह रहे लोगों से बातचीत कर वहां आने का कारण पूछा, उनके आधार कार्ड व अन्य वैध दस्तावेज जांचे। पूछताछ करने पर पता चला कि वह लोग कन्नौज और औरैया के रहने वाले हैंसभी से स्पष्ट कर दिया कि वह लोग अनावश्यक किसी घटना का हिस्सा न बनें। सीओ के निर्देश के बाद टैंट आदि लगाकर रह रहे आठ परिवार अपने गृह जनपद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें