मैनपुरी। शासन के निर्देश के बाद जिले के सभी कॉलेजों में पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य को इस संबंध में जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से ईको क्लब फोर मिशन लाइफ के तहत एक पोर्टल तैयार किया गया है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह में इस पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपलोड की जाएगी।