फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मृत्यु

Sun, 23 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र में रविवार देर शाम ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवाया गया है।बिछवां क्षेत्र के नगला दखली निवासी 42 वर्षीय मंजेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह रविवार को रिक्शा चलाकर गांव वापस लौट रहा था। रिक्शे में साथी हरकोशी निवासी शैलेश भी बैठा था। रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा हरनागरपुर के निकट पहुंचा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मंजेश को मृत घोषित कर दिया। शैलेश का इलाज अभी भी चल रहा है। सीओ भोगांव रामकृष्ण का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें