फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। नगला कंचन में सोमवार शाम को एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण युवक को नीचे उतारने के प्रयास में लगे रहे। थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 32 वर्षीय सुरेश चंद्र सविता मजदूरी करता है, वह शराब पीने का आदि है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वह शराब के नशे में धुत था। घर के पास ही करीब 50 मीटर दूर लगे एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर बैठ गया। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन व पुलिस नीचे उतरने के लिए समझाते रहे लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने किसी प्रकार युवक को टॉवर से उतारा और थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें