किशनी। परिवहन निगम की बसों में चालक और परिचालक बिना लगेज के पार्सल ले जा रहे हैं। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। किशनी रोडवेज बस स्टैंड पर एक बस में ऐसा मामला शनिवार को इटावा की टीम ने पकड़ा है। टीम ने चालक-परिचालक की शिकायत आरएम इटावा से की है। इटावा बस स्टैंड के पार्सल संचालक सूरज भदौरिया ने बताया कि विभाग ने लगेज के माध्यम से सटीक आय प्राप्त करने के लिए पार्सल कार्यालय खोले हैं। इसमें परिवहन निगम की बसों में लगेज बुक किया जाता है। इस माध्यम से लगेज सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। शनिवार सुबह इटावा बस स्टैंड से हरदोई डिपो की बस यूपी75एटी 2046 के चालक-परिचालक ने बिना बुक किए कई पार्सल गाड़ी में रख लिए। टीम के रोकने पर बस इटावा में नहीं रोकी। पार्सल संचालक ने बताया कि टीम ने पीछा करते हुए किशनी बस स्टैंड पर बस को चेक किया तो पार्सल पकड़ा गया। जिन पार्सलों को गाड़ी के अंदर रखा जाना चाहिए। वह बस की साइड डिकी में रखे गए थे। आरएम इटावा कपिल देव ने बताया कि बिना बुकिंग के पार्सल ले जाने