फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को किया फोन: 'ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दाश्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई'

Mon, 26 Jun 2023 07:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में महिला ने घरवालों को फोन किया। कहा-'ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दास्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई'...इसके बाद परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Mainpuri News: घरवालों को फोन करके महिला नहर में कूद गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला ने मायकेवालों को फोन करके कहा ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया है। मैं मरने जा जा रही हूं..और नहर में छलांग लगा दी। फोन कटते ही घर वाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। तब तक मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करने में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र में ढढौंस नहर पुल के पास सोमवार की सुबह एक महिला फोन पर बात कर रही थी। आसपास के लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अचानक महिला ने फोन काट दिया और नहर में कूद गई। महिला के नहर में छलांग लगाने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। 

यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि नहर में कूदने वाली महिला का नाम सुनीता निवासी भारत नगर, सिरौली, फर्रुखाबाद है। जानकारी मिलने के बाद मायके कुसमरा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज से बहन सुनीता आ गई। बताया कि बहन ने फोन कर बताया कि वह कल सुबह ससुराल गई थी। ससुरालीजन ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इससे आहत होकर बहन नहर में कूद गई। वह खुदकुशी करने जा रही। इस बारे में फोन पर कह रही थी। परिजन समझा पाते इससे पहले ही नहर में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोर की मदद से नहर में महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें