फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस की निगरानी में किया गया डीएपी का वितरण

Sat, 10 Oct 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 6 साधन सहकारी समिति मधन पर लगी किसानों की भीड़़। संवाद
विज्ञापन
औंछा। गांव मधन स्थित साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस की निगरानी में शुक्रवार को डीएपी का वितरण कराया गया। समिति पर डीएपी खाद की कुल 500 बोरी में से 220 किसानों को 445 बोरी खाद बांटी गई। बृहस्पतिवार को हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। खाद वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखी। गोदाम सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाद का वितरण शांतिपूर्वक कराया गया है। अभिलेखों के आधार पर किसानों को खाद का वितरण कराया गया है। इस दौरान सचिव संजय कुमार, सचिव भूपेंद्र मिश्रा ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें