फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिव्यांग ऑटो चालक को पीटा, नकदी छीनने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में औंछा-मैनपुरी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक दिव्यांग ऑटो चालक की पिटाई की गई। धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। थाना औंछा क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी दिव्यांग अखिलेश कुमार ऑटो चालक हैं। वह क्षेत्र में ऑटो से समाचार पत्र भी पहुंचाने का कार्य करते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह समाचार पत्र औंछा लेकर जा रहे थे। तभी गांव परौंख के रहने वाले कुछ लोगों ने रोक कर पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से उन पर वार किए गए। उनसे नकदी और मोबाइल भी छीन लिया गया। वहां लोग एकत्रित हुए और पीटने वाले लोगों से उनका मोबाइल वापस कराया। हमलावरों ने धमकी दी कि मार्ग से निकला तो जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, औंछा गेट चौकी प्रभारी को जांच दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें