फोटो 24 केवट संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
किशनी। गांव अरसारा स्थित मैदान में रामलीला महोत्सव का आयोजन किए जा रहा है। मंच पर मंगलवार की रात निषादराज-श्रीराम मिलन और केवट संवाद की लीला का मंचन किए गया। नाट्य मंडली के कलाकारों ने लीला में दर्शाया कि राजा निषादराज को सूचना भगवान श्रीराम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के वनवास के दौरान श्रृंगवेरपुर पहुंचने की सूचना मिलती है। इसके बाद निषादराज गंगा तट पर पहुंचे और भगवान श्रीराम की अगवानी करते हुए हरसंभव सहायता करने का वचन देते हैं। भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने के लिए केवट को बुलाया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और केवट के बीच हुए मधुर संवाद का मंचन किए। इससे पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया, प्रधान रणवीर शाक्य, आशीष कुमार यादव, निधि त्रिवेदी, सर्वेश यादव और बाबूराम यादव ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान रमाशंकर तिवारी, अजय चौरसिया, रविकांत, राहुल त्रिवेदी, रामकुमार प्रजापति, सतेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।