फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सरकार की प्राथमिकता में सबका विकास शामिल

Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 40 सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपती को उपहार देते विधायक भोगांव। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने नव-निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष में ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए कार्यक्रम में भाग लिया। शादी के बंधन में बंधे 22 नव-दंपतियों को आशीर्वाद दिया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है।उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। पहला चरण शीघ्र ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब, जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने योजना के बारे में बताया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, विमल पांडेय, जयपाल सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें