मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह सरस्वती शिक्षा विद्या मंदिर सहन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजा तेज सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के साथ ही शास्त्री स्मारक विद्यालय भवानीपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनों ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं 22-22 अंक के साथ सामूहिक रूप से प्रथम स्थान पर रहे। जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन में छात्र देवांश और वैभव 9-9 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। आठ अंक के साथ अतुल द्वितीय और 6-6 अंकों के साथ नैना और वेदिका तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक उदयराज सिंह चौहान, सुखवीर, मुस्कान, वैष्णवी, मोनिका, नीतू, आचार्य मानवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद