उच्च न्यायालय की खंडपीठ आगरा में स्थापित कराने की मांग को लेकर दीवानी के वकील गुरुवार को कार्य से विरत रहे। इससे किसी भी अदालत में कार्य नहीं हो सका। आगरा में खंडपीठ स्थापित कराने की मांग को लेकर वकील पहले भी आंदोलन करते रहे हैं। बुधवार को दीवानी के वकीलों ने बैठक कर 19 दिसंबर तक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया। वकीलों ने गुरुवार को अदालतों में काम नहीं किया। इससे सन्नाटा पसरा रहा। वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वकीलों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर अजयकृष्ण पांडेय, संजीव प्रजापति, विश्वजीत राठौर, अमित दीक्षित, संत कुमार दुबे, मुकेश शर्मा, संजीव शाक्य, मुकेश सक्सेना, हृदय चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार मिश्रा, चंचल दीक्षित, विपिन चतुर्वेदी, सुजीत शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।