फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रसव की संख्या कम पर डिप्टी सीएमओ ने जताई नाराजगी

Thu, 22 Oct 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए डिप्टी सीएमओ ने कुसमरा और किशनी क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया। प्रसव की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया। डिप्टी सीएमओ विनय शुक्ला बृहस्पतिवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा पहुंचे। उन्हें केंद्र पर सफाई व्यवस्था उचित नहीं मिली। इसके साथ ही केंद्र पर प्रसव की संख्या काफी कम मिली। इस पर एएनएम को चेतावनी दी कि संस्थागत प्रसव की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि प्रसूताओं को मुख्यालय न भेजना पड़े। इसके बाद डिप्टी सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी में मरीजों की संख्या कम मिलने पर चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वे ओपीडी में मरीजों को बेहतर उपचार दें इससे कि संख्या बढ़े लोग निजी डॉक्टरों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें