मैनपुरी। कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन के जिला मंत्री अंचल तिवारी ने बताया है कि बैंकों की 28, 29 एवं 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल में कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। ऐसी हालत में 27 सितंबर को कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं को खोलने का आदेश न्याय संगत नहीं है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश महामंत्री शिशिर शर्मा ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में 27 सितंबर को कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं को बंद रखने की मांग की गई है। संवाद