मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक जिला कार्यालय आगरा रोड पर शुक्रवार को आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने कहा कि सरकार ने विशेष टीईटी की व्यवस्था की है। इसमें शिक्षामित्रों को शामिल नहीं किया गया है। उनकी मांग है कि विशेष टेट में शिक्षामित्रों को भी शामिल किया जाए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा शिक्षामित्र पूरे प्रदेश में लगभग 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें विभागीय टेट में शामिल नहीं किया जा रहा है। यह सरकार का गलत निर्णय है। जिला संगठन मंत्री अवनीश यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों को भी विशेष टेट परीक्षा में शामिल करें। इस मौके पर विनीत प्रताप सिंह, राजा ठाकुर, राघव चौहान, हरवीर सिंह, ममता यादव, सुनीता तोमर, संजीव चौहान, अजय यादव, महेंद्र प्रताप भदौरिया, कप्तान सिंह, अजित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद