टूंडला। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक एटा रोड पर रविवार को हुई। इसमें व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया।
समिति के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा 16 मई को निकाली जाएगी। मुकेश कौशिक ने भी समाज के लोगों से हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में राजीव रावत, योगेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा, विवेक शर्मा, आशुतोष गर्ग, सुनील गर्ग, हरीशंकर तिवारी, राकेश शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, रघुनंदन शर्मा, गिरजेश रावत भी रहे।