फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रेनों की देरी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, पांच घंटे देरी से पहुंची कालिंदी

Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी में कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने से कालिंदी एक्सप्रेस की लेट-लतीफी जारी होने से यात्री परेशान हैं। बुधवार को भी भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटा देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 8:22 बजे मैनपुरी पहुंची। देरी से पहुंची ट्रेन के इंतजार के दौरान यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाले कालिंदी एक्सप्रेस डाउन अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर रात 1:07 बजे मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें