मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नंबर पांच निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक राम किशोर मूल रूप से गांव अहिरवा थाना भोगांव के रहने वाले थे। बेटे बृजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता गांव गए थे। शाम के समय उनकी हालत बिगड़ी तो वह लोग जिला अस्पताल लेकर आए। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सही वजह जानने के लिए वह पोस्टमार्टम करा रहे है।