फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार।थाना क्षेत्र के गांव कूड़ाहार में गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। महिला के परिजन ने बताया कि बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी रामवीर की पुत्री 21 वर्षीय संतोषी की शादी 11 माह पहले गांव कूड़ाहार में हुई थी। संतोष गर्भवती थी और बच्चे के जन्म का समय भी नजदीक आ चुका था। रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आशा के सहयोग से सीएचसी कुचैला ले गए। वहां से 100 शैया रेफर कर दिया गया। वहां से भी गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच गर्भवती ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद भाई रामवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। उसने बताया कि बहन को जहर देकर मार दिया गया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें