फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कुरावली क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी अमर सिंह की शादी करीब तीन साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी मुस्कान उर्फ रश्मि से हुई थी, मंगलवार सुबह मुस्कान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पति सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गले पर फंदे जैसे निशान लग रहे थे। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें